इराक़ी सेना के हाथों पूर्वी रोमादी में आईएसआईएल के 44 आतंकी मारे गए हैं।
इराक़ की फ़ेडरल पुलिस के कमान्डर ने बताया कि पूर्वी रोमादी में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के ठिकानों पर सुरक्षा बलों की कार्यवाही में कम से कम 44 आतंकी मारे गए। राएद शाकिर जूदत ने बताया कि पूर्वी रमादी के अलहसीबा इलाक़े में यह कार्यवाही की गयी जिसके दौरान आईएसआईएल के 6 ठिकाने तबाह हो गए। इस कार्यवाही में 18 स्नाइपरों सहित 44 आतंकी मारे गए। इस रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों ने सोमवार को अलहसीबा इलाक़े में कार्यवाही के दौरान, 44 बमों को निष्क्रय बनाया। इसी प्रकार उन्होंने पूर्वी रोमादी में अस्सुक्का और तल्लुल मुशैहद इलाक़े को जोड़ने वाले मार्ग को आज़ाद करा लिया।
यह ऐसी हालत में है कि इराक़ी सेना और क़बायली बलों ने पूर्वी रमादी के ख़ालेदिया इलाक़े पर आईएसआईएल के दो ओर से किए गए हमले को नाकाम बना दिया। उधर अलक़ुद्स अलअरबी ने इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े की पेशमर्गा फ़ोर्सेज़ के कमान्डर क़ासिम समीर के हवाले से बताया कि पेशमर्गा फ़ोर्सेज़ ने मूसिल ज़िले के सिन्जार इलाक़े के पश्चिमोत्तर में स्थित ख़ानसूर पर हमला किया जिसमें आईएसआईएल के 20 आतंकी ढेर हो गए।
समीर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के युद्धक विमानों ने शिन्काल शहर के मध्य में आईएसआईएल के ठिकानों पर बमबारी की।