27 जुलाई 2015 - 16:51
ज़ायोनी पुलिस की फ़िलिस्तीनी जवान पर फ़ायरिंग।

ज़ायोनी पुलिस ने एक फ़िलिस्तीनी जवान को गोली मारकर शहीद कर दिया।

ज़ायोनी पुलिस ने एक फ़िलिस्तीनी जवान को गोली मारकर शहीद कर दिया।
ज़ायोनी पुलिस के दावे के अनुसार, पुलिस इस फ़िलिस्तीनी जवान को अतिग्रहित पश्चिमी तट में रामल्लाह के निकट क़लंदिया कैंप से गिरफ़्तार करने की कोशिश कर रही थी। गिरफ़्तारी की कोशिश के दौरान वह घर की छत से फ़रार करने की कोशिश कर रहा था।  इसी बीच पुलिस ने उसको गोली मार दी और वह छत से गिरकर शहीद हो गया।
इससे पहले ज़ायोनी पुलिस के हाथों गुरुवार को एक फ़िलिस्तीनी शहीद हुआ। ज़ायोनी पुलिस ने गुरुवार की सुबह पश्चिमी तट की बैतअम्र कॉलोनी में 52 साल के फ़लाह हमदी अबू मारया के घर पर धावा बोल कर उन्हें गोली मार दी। फ़िलिस्तीन मीडिया के अनुसार, ज़ायोनी पुलिस ने फ़लाह हमदी के बेटे मोहम्मद को गिरफ़्तार करने के लिए गोली चलाई थी।
ज्ञात रहे इस वक़्त इस्राईल की जेलों में बिना किसी मुक़द्दमे के 391 फ़िलिस्तीनी क़ैद हैं। यह संख्या पिछले साल की तुलना में दुगुना है।