27 जुलाई 2015 - 16:45
यमन, सऊदी हमले में 7 की मौत, 30 से अधिक घायल।

यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी है। यमन पर सऊदी अरब के ताज़ा हमलों में 7 निर्दोष हताहत और 30 से ज़्यादा घायल हुए हैं।

यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी है। यमन पर सऊदी अरब के ताज़ा हमलों में 7 निर्दोष हताहत और 30 से ज़्यादा घायल हुए हैं।
सबा नेट के अनुसार, राजधानी सनआ के मध्यवर्ती इलाक़े हमदान में इस देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति अहमद अलग़शमी के घर पर सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी में 2 व्यक्ति हताहत और 14 अन्य घायल हुए। इस रिपोर्ट के अनुसार, इस हवाई हमले में अलग़शमी को किसी तरह का कोई नुक़सान नहीं पहुंचा है।
सऊदी युद्धक विमानों ने रविवार को भी यमन के विभिन्न इलाक़ों पर बमबारी की थी। इस हमले में यमन के दक्षिण-पूर्व में स्थित शबूह प्रांत के इत्क़ शहर के मजिस्ट्रेट के घर को निशाना बनाया गया जिसमें 2 आम नागरिक हताहत और 14 अन्य घायल हुए।
सऊदी युद्धक विमानों ने उत्तरी यमन के सअदा प्रांत के बाक़िम, सह्हार और साक़ैन इलाक़े पर कई बार बमबारी की। इन हमलों में 3 व्यक्ति हताहत और 2 अन्य घायल हुए। सऊदी युद्धक विमानों ने तइज़ प्रांत के सबरुल मवादिम श्रेत्र में एक मदरसे पर बमबारी की जिसमें 6 व्यक्ति घायल हुए। इस हमले में कुछ घरों को भी नुक़सान पहुंचा। दूसरी ओर यमनी सेना ने स्वयंसेवी कमेटियों के जियालों के साथ मिलकर जवाबी कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान सऊदी अरब के अतिग्रहण में मौजूद यमन के जीज़ान प्रांत में अलमअज़ाब और अलक़र्न छावनियों पर 12 मीज़ाईल मारे गए।
ज्ञात रहे सऊदी अरब ने सन 1934 में यमन के तीन प्रांतों जीज़ान, नजरान और असीर का अतिग्रहण कर लिया था। यमनी सेना ने असीर के ज़हरान इलाक़े में अश्शाअबिया सैन्य छावनी को मॉर्टर गोले से निशाना बनाया। इस कार्यवाही में सऊदी अरब की दो सैन्य गाड़ियां तबाह हो गयीं और नजरान इलाक़े में अदालत की इमारत पर तोपों के गोले लगे।