24 जुलाई 2015 - 07:25
ईरान अपनी परमाणु गतिविधियां जारी रखेगा।

ईरान अपनी शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियां जारी रखेगा।

ईरान अपनी शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियां जारी रखेगा।
ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा कि ईरान अपनी शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियां पूरी शान से जारी रखेगा। अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने गुरुवार को पश्चिमी ईरान के बुरुजर्द शहर में यह बात कही। उन्होंने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु सहमति का उल्लेख किया और कहा कि पछले 12 साल से गुट पांच धन एक के देशों ने ईरान के ख़िलाफ़ बहुत सी पाबंदियां लगायीं लेकिन आख़िर में ये देश इस्लामी गणतंत्र ईरान से बातचीत के लिए तय्यार हुए कि जिसका श्रेय ईरानी राष्ट्र के प्रतिरोध को जाता है। अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने दुनिया में विज्ञान के क्षेत्र में इस्लाम और ईरान के योगदान को अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि आज ईरान, इस्लामी सभ्यता को प्रचलित करने के मार्ग पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा कि ईरान ने विगत में बहुत से गौरव हासिल किए और आज भी ईरानी वैज्ञानिक दुनिया के अनेक देशों में सेवा कर रहे हैं।