24 जुलाई 2015 - 06:54
हमास ने किसी भी जंग में शामिल होने से इंकार किया।

हमास ने क्षेत्र में एक दूसरे के ख़िलाफ़ किसी मोर्चे में शामिल होने से इंकार किया है।

हमास ने क्षेत्र में एक दूसरे के ख़िलाफ़ किसी मोर्चे में शामिल होने से इंकार किया है।
हमास के राजनैतिक ब्यूरो प्रमुख ख़ालिद मशअल ने गुरुवार को क़तर की राजधानी दोहा में कहा कि हमास क्षेत्रीय मोर्चाबंदी में शामिल नहीं होगा। उसके अनेक पक्षों के साथ संपर्क हैं किन्तु यह संपर्क व संबंध किसी के ख़िलाफ़ नहीं बल्कि क़ुद्स, मस्जिदुल अक़्सा और फ़िलिस्तीन की आज़ादी के मक़सद से हैं। उन्होंने कहा हमास आंदोलन का मक़सद फ़िलिस्तीन की आज़ादी है और इसी आज़ादी के लिए वह संघर्ष कर रहा है। हमास कहीं भी जंग में न तो शामिल हुआ है और न होगा।
ख़ालिद मशअल ने अपने सऊदी अरब के सफ़र के बारे में उड़ी अफ़वाहों और समीक्षाओं पर हैरत जतायी। उन्होंने कहा कि हमारा पहला व मूल उद्देश्य फ़िलिस्तीन, अतिग्रहण से आज़ादी और अतिग्रहणकारियों से संघर्ष है।
इससे पहले इस तरह की ख़बरें मीडिया में गश्त कर रही थीं कि सऊदी शासन ने हमास से उसके 700 संघर्षकर्ताओं को सऊदी अरब भेजने की अपील की है ताकि उनसे सऊदी अरब यमन के ख़िलाफ़ थोपे गए अपने युद्ध में मदद ले सके। हमास ने इस ख़बर को कड़ाई से रद्द किया था।