सीरियाई सेना और हिज़्बुल्लाह के जियालों ने एक और कामयाबी हासिल की। सीरियाई सेना और हिज़्बुल्लाह ने ज़बदानी शहर के प्रवेश और निकास द्वार के आस-पास के इलाक़ों को अपने नियंत्रण में कर लिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई सैनिकों और हिज़्बुल्लाह के जियालों ने ज़बदानी शहर के दक्षिणी इलाक़े की ओर बहुत प्रगति की और अलमरावह इलाक़ा उनके नियंत्रण में आ गया है। इस कार्यवाही के दौरान विदेश समर्थित 15 आतंकी मारे गए और ज़बदानी शहर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बना दिया गया। ज़बदानी में सीरियाई सैनिकों और हिज़्बुल्लाह के जियालों ने यह कामयाबी ऐसी हालत में हासिल की है कि जब इससे पहले रशिया टुडे ने एक रिपोर्ट में बताया था कि ज़बदानी शहर के दरबुल कलासा, दर्ब हस्बा और मरजुल कसारह इलाक़े आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद हो गए हैं। ज़बदानी में सीरियाई सेना और हिज़्बुल्लाह का अभियान 4 मई को शुरु हुआ है। ज़बदानी, लेबनान की सीमा के क़रीब क़लमून क्षेत्र में आतंकियों के नियंत्रण में आख़िरी शहर है।
इसी प्रकार सीरियाई सेना ने पश्चिमोत्तरी सीरिया के जिस्रे शग़ूर की आज़ादी के लिए व्यापक कार्यवाही शुरू की है।