राष्ट्रपति ने गुट पांच धन एक के साथ परमाणु वार्ता और उसकी उपलब्धि को देश के इतिहास में एक जटिल व बड़ा काम बताया है।
डॉक्टर हसन रूहानी ने बुधवार की रात परमाणु वार्ताकार टीम के सदस्यों और उनके परिजनों से मुलाक़ात में कहा कि ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम, इस वार्तालाप में सभी बड़ी शक्तियों के मुक़ाबले में डट गई और ईरानी राष्ट्र के अधिकारों का पूरी शक्ति के साथ बचाव करने में सफल रही। उन्होंने कहा कि परमाणु वार्तकार टीम का काम और उसकी उपलब्धि न केवल ईरानी राष्ट्र बल्कि सभी ईमान वालों एवं इस्लामी क्रांति से प्रेम करने वालों के लिए गौरवपूर्ण है। राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार बल देकर कहा कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई द्वारा परमाणु वार्ताकार टीम का समर्थन व मार्गदर्शन, उसकी सफलता का राज़ था जिसके कारण वार्ताकार अधिक शक्ति के साथ महानी ईरानी राष्ट्र के अधिकारों का बचाव कर सके।
राष्ट्रपति रूहानी के भाषण से पहले विदेश मंत्री मुहम्मर जवाद ज़रीफ़, परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही और उप विदेश मंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने भी भाषण किया।