23 जुलाई 2015 - 06:54
 मूसिल में सभी भारतीय बंधक सुरक्षित

भारत ने कहा है कि इराक़ के मूसिल नगर में आईआईएसएल के आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए उसके सभी 39 नागरिक सुरक्षित हैं।

भारत ने कहा है कि इराक़ के मूसिल नगर में आईआईएसएल के आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए उसके सभी 39 नागरिक सुरक्षित हैं।
भारत के विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि भारत सरकार, इराक़ी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और बंधक बनाए गए 39 भारतीयों की स्थिति और सुरक्षा की बराबर जानकारी ले रही है। उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई के प्रयास किए जा रहे हैं। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में विके सिंह ने कहा सरकार मूसिल में फंसे भारतीयों को छुड़ाने का पूरा प्रयास कर रही है। एक और सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, बग़दाद में भारतीय दूतावास से मिली जानकारी के मुताबिक 39 भारतीय नागरिक आईआईएसएल की क़ैद में है।
ज्ञात रहे कि इराक के मूसिल नगर में पिछले साल 11 जून को आईएसआईएल के आतंकियों ने 39 भारतीयों को बंधक बना लिया था। आईआईएसएल की क़ैद से भाग निकलने वाले 26 वर्षीय हरजीत मसीह ने मई में कहा था कि सभी 39 भारतीयों को गोली मार दी गई है।