22 जुलाई 2015 - 16:28
मूसिल में आईएसआईएल बच्चों ने किए 9 लोगों के सिर क़लम।

आईएसआईएल ने मूसिल में बच्चों के हाथों 9 लोगों की हत्या करवायी।

आईएसआईएल ने मूसिल में बच्चों के हाथों 9 लोगों की हत्या करवायी।
अलआलम टीवी के अनुसार, तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने बुधवार को मध्य मूसिल में स्थित बाबुत तूब पार्क में बच्चों के हाथों 9 इराक़ी नागरिकों के सिर कटवाए। इन लोगों को इराक़ सरकार के साथ संबंध और आईएसआईएल के ठिकानों के बारे में जानकारी लीक करने के बहाने मार डाला गया।
ज्ञात रहे कि 10 जून 2014 को आईएसआईएल ने मूसिल पर क़ब्ज़ा किया था। आईएसआईएल अपने क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में आए दिन इस प्रकार के अपराध करता रहता है ताकि इस तरीक़े से लोगों के मन में भय पैदा करके उन्हें अपने ख़िलाफ़ विद्रोह करने से रोक सके।