इराक़ के उप राष्ट्रपति ने कहा है कि विश्व में तकफ़ीरी आतंकवाद की जड़ सऊदी अरब है।
इराक़ी टीवी चैनेल वेसाल को दिये अपने साक्षात्कार में नूरी मालेकी ने कहा कि सऊदी अरब पूरे विश्व में तकफ़ीरी आतंकवाद की जड़ है। उन्होंने कहा कि तकफ़ीरी आतंकवाद सऊदी अरब के पैट्रो डालर से फल-फूल रहा है। इराक़ी उप राष्ट्रपति ने कहा कि इसे धर्म के नाम पर प्रचलित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की समस्या का समाधान पहले सऊदी अरब से किया जाए। इराक़ के उप राष्ट्रपति ने यह बात ऐसी स्थिति में कही है कि जब इस बात के बहुत से प्रमाण मौजूद है कि सऊदी अरब आईएसआईएल, जिबहतुन्नुस्रा और कई अन्य आतंकवादी संगठनों का समर्थन करता है।
सीरिया के अधिकारी बारंबार इस बात को सार्वजनिक रूप से कहते रहे हैं कि सऊदी अरब, सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों का समर्थन करता है। सीरिया के अधिकारियों ने सऊदी अरब को सचेत करते हुए कहा है कि एक दिन सऊदी अरब को आतंकवादियों के समर्थन का भुगतान करना होगा क्योंकि जो आग वह दूसरों के घर में लगा रहा है उसी आग का उसे भी एक दिन सामना करना पड़ेगा।