10 जुलाई 2015 - 18:19
एटमी बातचीत में ईरान अपने पक्ष से पीछे नहीं हटेगा।

मजीद तख़्ते रवानची ने कहा है कि परमाणु वार्ता में ईरानी राष्ट्र के सम्मान का सौदा नहीं किया जाएगा।

मजीद तख़्ते रवानची ने कहा है कि परमाणु वार्ता में ईरानी राष्ट्र के सम्मान का सौदा नहीं किया जाएगा।
परमाणु वार्ता टीम के एक सदस्य ने कहा है कि परमाणु वार्ता में राष्ट्र के सम्मान का सौदा नहीं किया जाएगा। मजीद तख़्ते रवानची ने शुक्रवार को तेहरान में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गुट पांच धन एक के साथ जारी परमाणु वार्ता में ईरान की वार्ता टीम ईरानी राष्ट्र के समर्थन के साथ इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के दिशा निर्देशन में रेड लाइन को दृष्टिगत रखे हुए है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम ने स्वयं की समय सीमा निर्धारित की थी जो ईरान के लिए बहुत महत्वपूर्ण नहीं थी।  परमाणु वार्ता टीम के इस सदस्य ने कहा कि ईरान की वार्ता टीम राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए वार्ता को आगे बढ़ाएगी।
उधर ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने कहा है कि वार्ता में अभी बहुत से विषयों का हल होना बाक़ी है।