ईरान, अफ़ग़ानिस्तान का समर्थन करता रहेगा राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान, हमेशा अफ़ग़ानिस्तान की क़ानूनी सरकार का समर्थन करता रहेगा।
डॉक्टर हसन रूहानी ने गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स गुट के शिखर सम्मेलन के अवसर पर अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद अशरफ़ ग़नी अहमद ज़ई से मुलाक़ात में क्षेत्र में शांति व स्थिरत को मज़बूत बनाने और आतंकवाद से संघर्ष के संबंध में तेहरान के संकल्प पर बल दिया और कहा कि ईरान सदैव हमेशा अफ़ग़ानिस्तान की क़ानूनी सरकार का समर्थन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हम ईरान व अफ़ग़ानिस्तान के बीच दोस्ती को मज़बूत बनाए जाने के इच्छुक हैं और हमारा संकल्प है कि तेहरान व काबुल के आपसी सहयोग को अधिक विस्तृत किया जाए। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान रेलवे, उद्योग व खदान व विभिन्न क्षेत्रों में पूंजी निवेश में अफ़ग़ानिस्तान की सहायता कर सकता है।
इस मुलाक़ात में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद अशरफ़ ग़नी अहमद ज़ई ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान सदैव ही अफ़ग़ानिस्तान का समर्थक रहा है, आशा जताई कि सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों में विस्तार आएगा। उन्होंने आशा जताई कि ईरानी विशेषज्ञों और इंजीनियरों की क्षमताओं से अधिक लाभ उठा कर उनका देश आधारभूत ढांचे की सुरक्षा व स्थिरता की दृष्टि सेभी वांछित स्थान तक पहुंच जाएगा।