10 जुलाई 2015 - 10:31
इस्राईली सैनिक, हमास के पास क़ैदी हैं।

ज़ायोनी शासन ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि पिछले वर्ष ग़ज़्ज़ा युद्ध के दौरान उसके दो सैनिकों को हमास ने गिरफ़्तार कर लिया था।

ज़ायोनी शासन ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि पिछले वर्ष ग़ज़्ज़ा युद्ध के दौरान उसके दो सैनिकों को हमास ने गिरफ़्तार कर लिया था।
इस्राईली समाचार पत्र ने असक़लान के 28 वर्षीय सैनिक बाबरा मेन्ग़ीस्तो के लापता होने की सूचना दी है जबकि इस समाचार के प्रकाशित होने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। कुछ संचार माध्यमों ने कहा था कि यह सैनिक हमास के पास बंदी है किन्तु दूसरी रिपोर्ट में कहा गया कि यह पता नहीं है कि इन सैनिकों को कहां रखा गया है जबकि दूसरा सैनिक हूरुतुल बदविया के क्षेत्र से तीन महीने से लापता है।
हमास की राजनैतिक शाखा के प्रमुख ख़ालिद मशअल ने कहा है कि ज़ायोनी शासन ने यूरोप की मध्यस्थता से दोनों सैनिकों की रिहाई के लिए हमास से संपर्क किया था। उन्होंने क़तर में एक इफ़्तार पार्टी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमास ने सैनिकों की रिहाई की इस्राईली मांग रद्द कर दी है।