संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि सीरिया संकट के आरंभ से अब तक इस देश के शरणार्थियों की संख्या बढ़कर चालीस लाख हो गयी है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के शरणार्थी मामलों के प्रमुख ने कहा कि पिछले दस महीने के दौरान सीरिया के शरणार्थियों की संख्या दस लाख बढ़ी जो अब बढ़कर चालीस लाख तेरह हज़ार तक पहुंच गयी है। यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र संघ के शरणार्थियों की संस्था ने बृहस्पतिवार को जारी किया।
यह ऐसी स्थिति में है कि सीरिया संकट के आरंभ से 76 लाख लोग बेघर हो गये हैं जो देश के भीतर ही हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व समुदाय से मांग की है कि वह शरणार्थियों की सहायता के लिए अधिक से अधिक सहायता करें।