हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के दुखद अवसर पर पूरे पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जूलूस निकाल जा रहे हैं।
इस्लामाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की राजधानी के अतिरिक्त कराची, लाहौर, पेशावर, कोएटा और अन्य नगरों में हज़रत अली अलैहिस्सलाम की याद में जुलूस निकाल जा रहे हैं। 21 रमज़ान को निकाले जाने वाले इन जुलूसों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। डान समाचारपत्र ने लिखा है कि पाकिस्तान की सरकार ने शोकाकुल श्रद्धालुओं और जुलूसों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हज़ारों सुरक्षबलों को तैनात किया है। इन जुलूसों का हवाई निरीक्षण भी किया जा रहा है। जिन रास्तों से 21 रमज़ान के जुलूस गुज़रने हैं वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सरकार का कहना है कि जुलूस के गुज़रने वाले रास्तों पर पड़ने वाली ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स मौजूद हैं।
पेशावर में तीन दिनों के लिए मोटरसाइकल पर डबल सवारी पर रोक लगा दी गई है। समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली थी।
ज्ञात रहे कि 21 रमज़ान को हज़रत अली की शहादत के दुखद अवसर पर पूरे संसार में शोक सभाओं और जुलूसों का आयोजन किया जाता है।