विश्व क़ुद्स दिवस से पहले ज़ायोनी शासन ने बैतुल मुक़द्दस नगर की सुरक्षा कड़ी कर दी है।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार विश्व क़ुद्स दिवस के आगमन से पहले इस्राईल ने इस्राईल ने बैतुल मुक़द्दस को छावनी में बदल दिया है। इस पूरे नगर में इस्राईल सैनिक तैनात हैं और जगह-जगह पर चेक पोस्टें बनाई गई हैं। अलआलम के संवाददाता के अनुसार बैतुल मुक़द्दस की सुरक्षा इतनी अधिक कड़ी की गई है कि इससे स्थानीय नागरिकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फ़िलिस्तीन के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता यूसुफ ने बताया है कि इस्राईल ने बैतुल मुक़द्दस में सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही फ़िलिस्तीनियों का दमन भी आरंभ कर रखा है।
ज्ञात रहे कि पवित्र रमज़ान के अन्तिम शुक्रवार या जुमे को विश्व क़ुद्स दिवस मनाया जाता है। ज्ञात रहे कि ईरान की इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी ने रमज़ान के अन्तिम शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस का नाम दिया था।