विषैला खाना खाने से आतंकवादी गुट आईएसआईएल के ४५ सदस्य हताहत हो गये।
प्राप्त समाचारों के अनुसार इराक के मूसिल नगर में विषैला खाना खाने से आईएसआईएल के ४५ सदस्य हताहत और १०० बीमार हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इराक़ के स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि मूसिल नगर के एक जवान ने खाने में ज़हर डाल कर आईएसआईएल के ४५ सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया और १०० अन्य बीमार हो गये जिन्हें अस्तपताल में भर्ती कर दिया गया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार बीमारों की स्थिति चिंताजनक है। प्राप्त समाचार के अनुसार यह घटना मूसिल के हिज्र वादी में पेश आई। यह वह जगह है जहां आईएसआईएल से मुक़ाबले के लिए कुछ स्वयं सेवी गुटों का गठन किया गया है।
जून वर्ष २०१४ से इराक के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र आतंकवादी गुट आईएसआईएल के हमलों के आरंभ से हिंसा के साक्षी रहे हैं। आईएसआईएल ने वर्ष २०१४ में इराक़ के दूसरे सबसे बड़े नगर मूसिल पर नियंत्रण कर लिया था।
इस आतंकवादी गुट ने सीरिया के कुछ भाग पर नियंत्रण कर लिया है और शीया, सुन्नी, कुर्द और ईसाई समुदाय के विरुद्ध यह गुट नाना प्रकार के अपराध अंजाम दे रहा है। यह ऐसी स्थिति में है जब इराक़ी सेना और इस देश के स्वयं सेवी बल अतिग्रहित क्षेत्रों को आईएसआईएल से वापस लेने के प्रयास में हैं।