8 जुलाई 2015 - 18:43
 कुवैत शिया मस्जिद में विस्फ़ोट के आरोपी गिरफ़्तार।

कुवैत में पिछले महीने शिया मस्जिद इमाम जाफ़र सादिक़ (अ.स) में हुए आत्मघाती हमले के आरोप में तीन सऊदी भाइयों को गिरफ़्तार किया गया है।

कुवैत में पिछले महीने शिया मस्जिद इमाम जाफ़र सादिक़ (अ.स) में हुए आत्मघाती हमले के आरोप में तीन सऊदी भाइयों को गिरफ़्तार किया गया है।
सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए ने गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि ''यह तीनों सऊदी भाई कुवैत में मस्जिदे इमाम सादिक़ (अ.स) में हुए आतंकवादी हमले में शामिल थे। सऊदी शासन के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार कुवैत की मस्जिद में हुए आत्माघाती हमले में शामिल एक भाई को कुवैत से गिरफ़्तार किया गया है जिसे शीघ्र ही सऊदी अरब के हवाले किया जाएगा।  दूसरे भाई की गिरफ़्तारी सऊदी अरब के पश्चिमी शहर ताइफ़ से हुई है और तीसरे को कुवैत की सीमा के पास स्थित क्षेत्र से एक मकान से मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार किया गया है।
सऊदी पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार आरोपियों का चौथा भाई इस समय सीरिया में है जो आईएसआईएल का एक सक्रिय सदस्य है।  इन चारों भाइयों की पहचान नहीं बताई गई है। ज्ञात रहे कि इराक़ और सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने कुवैत की शिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज़ के समय हुए आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी ली थी, बम विस्फोट में 27 लोग शहीद हुए थे और 200 से अधिक नमाज़ी घायल हो गए थे। इस घटना के बाद कुवैत सरकार ने आतंकवाद के ख़िलाफ युद्ध घोषित कर दिया था और कहा था कि वह अपनी धरती पर कहीं भी मौजूद आईएसआईएल से जुड़े लोगों के ख़िलाफ कार्यवाही करेगी।
मस्जिदे इमाम सादिक़ (अ.स) में हुए आत्मघाती विस्फोट की जांच करने वाले कुवैती अधिकारियों ने लगभग 100 संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है, इनमें से पांच लोगों पर सऊदी आत्माघाती हमलावर की सीधे तौर पर मदद करने का आरोप है