8 जुलाई 2015 - 18:33
 ईरान के दिल में अमेरिका की कड़वी यादें मौजूद हैं।

ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि आज भी ईरानी राष्ट्र के मन में अमरिका की कड़वी और अप्रिय यादें सुरक्षित हैं।

ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान  ने कहा है कि आज भी ईरानी राष्ट्र के मन में अमरिका की कड़वी और अप्रिय यादें सुरक्षित हैं।
अमीर अब्दुल्लाहियान  ने सीएनएन टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति के बाद पिछले छत्तीस वर्षों में, अमेरिका का ईरानी राष्ट्र के साथ बहुत ही अनुचित व्यवहार रहा है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश परमाणु मामले में कोई समझौता कर लेते हैं तो यह आशा की जा सकती है कि दोनों देश अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग कर सकते हैं।
ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा कि परमाणु वार्ता अमरिका के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है और अगर इस संबंध में वह रचनात्मक क़दम उठाता है तो उसके और ईरानी राष्ट्र के बीच क्षेत्रीय स्तर पर सहोयग हो सकता है।