6 जुलाई 2015 - 17:51
अफ़ग़ानिस्तान में आईएसआईएल और तालेबान के बीच झड़प में 14 की मौत।

अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी गुटों आईएसआईएल तथा तालेबान के बीच झड़पों में 14 लोग मारे गए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी गुटों आईएसआईएल तथा तालेबान के बीच झड़पों में 14 लोग मारे गए हैं।
नंगरहार प्रांत के पुलिस प्रमुख ने एक बयान जारी करके बताया है कि सोमवार को प्रांत के नाज़ियान नगर में आईएसआईएल तथा तालेबान के आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़प हुई।  पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में स्थित नंगरहार प्रांत में हुई इस झड़प में दोनो ओर से कम से कम 14 लोग मारे गए।  इन झड़पों में आईएसआईएल के आतंकवादियों ने तालेबान से संबन्धित दो घरों को आग लगा दी। ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी गुटों आईएसआईएल तथा तालेबान के बीच झड़पों के समाचार ऐसी स्थिति में सामने आए है कि जब अफ़ग़ानिस्तान की सरकार ने इस देश में आईएसआईएल के सफ़ाए के लिए अभियान जारी कर रखा है।
सरकार का कहना है कि सेना ने नंगरहार प्रांत में कई इलाक़ों से आईएसआईएल से संबन्धित आतंकी तत्वों का सफ़ाया कर दिया है।  इर्ना के अनुसार, अफ़ग़ान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल दौलत वज़ीरी ने सोमवार को कहा कि नंगरहार प्रांत के बतीकूत, ख़ूगयानी, शीरज़ाद और शनवार क़स्बों से आईएसआईएल का पूरी तरह सफ़ाया हो गया है। आईएसआईएल के तत्वों के ख़िलाफ़ दो दिन पहले अभियान शुरु हुआ था।