6 जुलाई 2015 - 17:28
आईएसआईएल ने अब तक 1420 बच्चों का अपहरण किया।

इराक़ के पश्चिम प्रांत अंबार में तकफ़ीरी आतंकी गुट आईएसआईएल ने हमले किए हैं।

इराक़ के पश्चिम प्रांत अंबार में तकफ़ीरी आतंकी गुट आईएसआईएल ने हमले किए हैं।
संवाददाता के अनुसार इराक़ के अंबार प्रांत के फ़ल्लूजा शहर के अश्शैहा इलाक़े में कार बम के दो धमाके हुए जिनमें इराक़ी सेना व स्वयंसेवी बल के 37 जवान हताहत या घायल हुए हैं।
इस बीच इराक़ के कुर्दिस्तान प्रांत की डेमोक्रेट पार्टी के जनसंपर्क मामलों के ज़िम्मेदार सईद ममूज़ीनी ने, आईएसआईएल द्वारा बच्चों को आतंकी हमले की ट्रेनिंग देने के घृणित क़दम का उल्लेख किया।  उनहोंने कहा कि यह गुट आतंकी हमलों के लिए अबतक मूसिल शहर से 111 बच्चों का अपहरण कर चुका है। ममूज़ीनी ने बताया कि इन अपहृत बच्चों की आयु सामान्यतः 10 से 15 साल के बीच है। उन्होंने कहा कि आईएसआईएल ने अपहृत बच्चों में से 78 बच्चों के पिताओं को इसलिए क़ैद कर लिया है क्योंकि उन्होंने आईएसआईएल के इस घिनौने क़दम का विरोध किया था।
आईएसआईएल, अपहृत बच्चों को अपने कैंपों में ट्रेनिंग देने के बाद उनके ज़रिए कार बम के धमाके या विस्फोटक बेल्ट के ज़रिए आतंकी हमले करवाता है।  रिपोर्टों के अनुसार आईएसआईएल, आतंकी हमलों और जासूसी के लिए पिछले साल से अबतक 1420 बच्चों का अपहरण कर चुका है।