5 जुलाई 2015 - 11:57
 आईएसआईएल ने जारी किया अपने घिनौने अपराध का नया वीडियो।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने एक ऐसा घिनौना वीडियो जारी किया है जिसमें कथित रूप से इस गुट के आतंकी सीरिया के प्राचीन पलमीरा या तदमुर शहर में 25 सीरियाई सैनिकों का जनसंहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने एक ऐसा घिनौना वीडियो जारी किया है जिसमें कथित रूप से इस गुट के आतंकी सीरिया के प्राचीन पलमीरा या तदमुर शहर में 25 सीरियाई सैनिकों का जनसंहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शनिवार को जारी हुए इस वीडियो में, इस गुट में शामिल किशोर आतंकी, हरी और भूरी वर्दी पहने हुए सीरियाई सैनिकों को, पलमीरा के ऐम्फ़थीअटर के मंच पर गोली मारते दिखाई दे रहे हैं। कुछ मर्द और बच्चे दिखाई दे रहे हैं जो इस घटना के दौरान ऐम्फ़थीअटर की सीट पर बैठ कर नज़ारा कर रहे हैं। तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने 21 मई को सीरिया के प्रांचीन पलमीरा या तदमुर शहर पर क़ब्ज़ा किया। यह शहर दमिश्क़ से 215 किलोमीअर पूर्वोत्तर में स्थित है और यह यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूचि में शामिल है।
ज्ञात रहे पलमीरा और उसके आस-पास तकफ़ीरी आतंकी अब तक रिपोर्टों के अनुसार, जनसंहार की 200 घटनाएं अंजाम दे चुके हैं। तथा कथित सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, आईएसआईएल ने पलमीरा में पहला जनसंहार 27 मई को किया था।
आईएसआईएल इंसानियत के सिर को शर्म से झुका देने वाले अपराध पर आधारित अपने अनेक वीडियो, अब तक जारी कर चुका है। जिसमें अमरीका, ब्रिटेन और जापान के नागरिकों की गर्दन काटने के वीडियो शामिल हैं।