चीन के विदेशमंत्री ने ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच संभावित परमाणु समझौते के प्रति आशा जताते हुए कहा कि यह समग्र समझौता संभव है।
वांग यी ने कहा कि परमाणु वार्ता दस वर्षों से अधिक समय से चल रही है किंतु हालिया वर्षों में इसमें तेज़ी आई है। उन्होंने कहा कि मैं यह कह सकता हूं कि वार्ता के मूल मुद्दों पर सहमति हो चुकी है। चीनी विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच लूसान समझौता, परमाणु समझौते का आधार है जिसमें सभी विषयों को सम्मिलित किया गया है। चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने कहा कि मैं यह सोचता हूं कि अब ईरान के परमाणु कार्यक्रम के समाधान का समय निकट आ चुका है।
उन्होंने इसी प्रकार कहा कि वार्ताकार किसी भी स्थिति में उन विषयों को छोड़ नहीं सकते जो बहुत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील हैं। चीनी विदेशमंत्री ने कहा कि बीजिंग ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के समाधान के लिए कुछ समाधान सुझाए थे।