4 जुलाई 2015 - 19:17
 बग़दादी के विरुद्ध विद्रोह विफल, 13 वरिष्ठ कमान्डरों को सज़ाए मौत।

ब्रिटिश पत्रिका डेली मेल और इराक़ के कुछ समाचारों ने रहस्योद्धाटन किया है कि आईएसआईएल के मुखिया अबू बक्र अलबग़दादी ने पिछले महीने संगठन के तेरह वरिष्ठ कमान्डरों को मौत के घाट उतार दिया। इन लोगों पर बग़दादी की हत्या करने का षड्यंत्र रचने का आरोप था। मारे गये लोगों में संगठन की परामर्श परिषद के पांच वरिष्ठ सदस्य भी शामिल थे।

डेली मेल ने संगठन के निकटवर्ती सूत्र के हवाले लिखा कि उसने मूसिल सिटी में अपनी आंखों से सैन्य अदालत के उस छोटे से मुक़द्दमे को देखा जिसमें संगठन की परामर्श परिषद के वरिष्ठ सदस्य अबुल हसन उसमान को बग़दादी ने मौत की सज़ा सुनाई और उसके बाद ही उसे मौत के घाट उतार दिया गया। उस पर आईएसआईएल के विरुद्ध षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया।
डेली मेल ने रिपोर्ट में लिखा कि अबुल उसमान, अबू बक्र बग़दादी का निकटवर्ती मित्र समझा जाता था किन्तु हालिया कुछ दिनों के दौरान कुछ मुद्दों को लेकर दोनों में मतभेद पैदा हो गये थे जिसके कारण उनके संबंध तनाव ग्रस्त हो गये थे। सूत्रों का कहना है कि अबुल हसन उसमान और अबू बक्र बग़दादी के मध्य इराक़ में आईएसआईएल के नेतृत्व में विदेशियों के बढ़ते प्रभाव, सैन्य मामलों, कुवैत और सऊदी अरब में शीया मुसलमानों की मस्जिदों में आत्मघाती हमले और सीरिया के उत्तरी क्षेत्रों में युद्ध के संचालन के मुद्दे पर मतभेद पाये जाते थे। इराक़ी सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों ने बग़दादी के विरुद्ध विद्रोह की योजना बनाई थी, उनका सीरिया में आईएसआईएल के गढ़ रक़्क़ह में अबू बक्र बग़दादी के कारवां के मार्ग में सड़क बम लगाने की योजना थी किन्तु उन्हीं में से किसी ने योजना को संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों को बता दिया और उसके बाद इन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया।
बग़दादी के विरुद्ध विद्रोह करने के आरोप में जिन लोगों को मौत के घाट उतारा गया है उनमें कुछ सीरिया के, कुछ पश्चिमी और यमन तथा कुवैत जैसे कुछ अरब देशों के और चेचन्या के लोग शामिल हैं।