4 जुलाई 2015 - 09:39
 सीरिया में सेना ने हवाई हमले में 100 को मार गिराया।

सीरिया के हलब या अलेप्पो शहर में वायुसेना की बमबारी में आतंकी संगठन आईएसआईएल के एक सौ से अधिक आतंकी मारे गये हैं।

सीरिया के हलब या अलेप्पो शहर में वायुसेना की बमबारी में आतंकी संगठन आईएसआईएल के एक सौ से अधिक आतंकी मारे गये हैं।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के युद्धक विमानों ने शुक्रवार को हलब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकी गुट आईएसआईएल के गुप्त ठिकानों पर बमबारी की। इस बमबारी में आईएसआईएल के सौ से अधिक आतंकी मारे गये। सीरिया की वायुसेना ने इन हमलों में आतंकी संगठन आईएसआईएल के विभिन्न ठिकाने और हथियारों के गोदाम भी तबाह हो गये।
ज्ञात रहे कि आतंकियों ने बृहस्पतिवार को इस शहर में सैन्य छावनी पर रॉकेट फ़ायर किए थे। आतंकियों के इस हमले में सीरिया के छह आम नागरिक हताहत और सत्तासी से अधिक घायल हुए थे। आतंकी गुटों ने मार्च 2011 से सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में अशांति फैला रखी है। यह आतंकी गुट बश्शार असद की सरकार का तख़्ता उलटने और प्रतिरोध के केन्द्र को कमज़ोर करने की चेष्टा में हैं और इनको सऊदी अरब, तुर्की, अमरीका और ज़ायोनी शासन का भरपूर समर्थन प्राप्त है।