4 जुलाई 2015 - 08:54
परमाणु वार्ता में प्रगति हुई अब दूसरे पक्ष को राजनैतिक इच्छा का प्रदर्शन करना है।

विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि परमाणु वार्ता में प्रगति हो रही है अब दूसरे पक्ष को राजनैतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना है।

विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि परमाणु वार्ता में प्रगति हो रही है अब दूसरे पक्ष को राजनैतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना है।
विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने आस्ट्रिया के राष्ट्रपति हाइन्ज़ फ़िशर से मुलाक़ात के अवसर पर रेडियो तेहरान के संवाददाता से बातचीत में कहा कि वार्ता में काफ़ी प्रगति हुई है लेकिन तकनीकी मुद्दे और समझौते के संकलन से संबंधित कुछ विषय अभी रह गए हैं जिन्हें हल करने के लिए दूसरे पक्ष की ओर से राजनैतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किए जाने की आवश्यकता है।
विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने बताया कि वार्ता में शामिल पक्षों ने कहा है कि वे समझौता करना चाहते हैं जिससे यह लगता है कि राजनैतिक इच्छा पायी जाती है किंतु अभी यह इच्छा दफ़तरी प्रक्रिया में शामिल नहीं हुई है। दूसरी ओर परमाणु वार्ताकार अब्बास इराक़ची ने कहा कि गुट पांच धन एक के साथ वार्ता रेड लाइनों की दृष्टिगत रखते हुए की जा रही है। अब्बास इराक़ची ने शुक्रवार को वियेना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब तक ईरान की मांगें पूरी नहीं हो जातीं उस समय तक परमाणु समझौता नहीं होगा।
सैयद अब्बास इराक़ी ने आईएईए के महानिदेशक युकिया अमानो की तेहरान यात्रा को बहुत सार्थक बताया और कहा कि तेहरान पीएमडी से संबंधित ग़लत फ़हमी को दूर करने हेतु आईएईए से सहयोग के लिए तैयार है।