3 जुलाई 2015 - 10:04
 पाकिस्तान में सैनिक ट्रेन दुर्घटना, 12 की मौत

डान डाट काम के अनुसार पंजाब प्रांत के ज़िला गुजरांवाला में हेड छिनानवां के निकट पुल टूटने से सैनिकों को लेकर जाने वाली विशेष ट्रेन की चार बोगियां नहर में गिर गयीं जिसके बाद आठ लोगों के शव निकाले गये हैं।

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग आईसीपीआर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विशेष ट्रेन सैन्य जवानों को खारियां लेकर जा रही थी कि दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिम बाजवह के अनुसार घटना के परिणाम में ट्रेन की चार बोगियां नहर में गिर गयीं जिसके परिणाम में यूनिट कमान्डर सहित 12 लोग मारे गये जिनमें से आठ लोगों के शव निकाल लिए गये हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार नहर में गिरने वाले लगभग 80 लोगों को निकाला जा चुका है जबकि घायलों को गुजरांवाला के सैन्य अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
उधर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने गुजरांवाला में हुई ट्रेन दुर्घटना पर खेद व्यक्त करते हुए सहायता कार्यों में तेज़ी और प्रभावित ट्रैक को त्वरित बहाल किए जाने के आदेश दिए हैं।