फ़िलिपींस के तट के निकट एक यात्री जहाज़ के डूब जाने के कारण 36 लोग मारे गये जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिपींस के ओवरमूक द्वीप से चलने वाले इस यात्री जहाज़ में एक सौ नवासी यात्री सवार थे। घटना के समय यह जहाज़ बंदरगाह से केवल एक किलोमीटर की दूरी पर था कि दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस घटना में छत्तीस लोग मारे गये। अधिकारियों के अनुसार 118 लोगों को जीवित बचा लिया गया है जबकि 29 लोग अभी तक लापता हैं।