2 जुलाई 2015 - 13:24
 अमरीका-ईरान की समस्या का हल एक रात में नहीं मुमकिन।

बराक ओबामा ने कहा है कि अमरीका और ईरान की समस्याएं एक रात में हल नहीं हो सकतीं।

बराक ओबामा ने कहा है कि अमरीका और ईरान की समस्याएं एक रात में हल नहीं हो सकतीं।
अमरीकी राष्ट्रपति ने एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि अमरीका और तेहरान की समस्याएं मात्र एक रात में नहीं सुलझ सकतीं।  उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच गहरे मतभेद पाए जाते हैं जिनका समाधान एक रात में होना संभव नहीं है।
बराक ओबामा ने कहा कि ईरान के साथ परमाणु वार्ता विश्वास के आधार पर नहीं हो रही है बल्कि इसका उद्देश्य, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में विश्वास की व्यवस्था स्थापित करना है।  यह बातें बराक ओबामा ने अमरीका-ईरान संबन्धों के बारे में पत्रकारों के पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में कहीं।