2 जुलाई 2015 - 12:49
 मिस्री सेना के हमले में कई चरमपंथी मारे गए।

मिस्र की सेना की हालिया कार्यवाही में कम से कम 23 चरमपंथी मारे गए हैं।

मिस्र की सेना की हालिया कार्यवाही में कम से कम 23 चरमपंथी मारे गए हैं।
मिस्र अलयौम की वेबवाइट के अनुसार गुरूवार को प्रातः सीना मरूस्थल में सेना द्वारा की जाने वाली कार्यवाही में 23 चरमपंथी मारे गए।  उधर मिस्र के सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इन 23 चरमपंथियों के मारे जाने के साथ सशस्त्र आतंकवादियों के विरुद्ध सीना मरूस्थल में की जाने वाली कार्यवाही में अबतक 123 चरमपंथी मारे जा चुके हैं।  सूत्रों का कहना है कि सेना की कार्यवाही शैख़ ज़ुवैद नगर पर केन्द्रित है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को मिस्र के सीना प्रायद्वीप में आतंकवादियों के साथ भीषण झड़पों और कार बम धमाकों में कम से कम 60 मिस्री सैनिक हताहत हुए थे।