संयुक्त राष्ट्र संघ ने यमन में अपातकाल स्थित का स्तर बढ़ा कर तीन कर दिया है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में राहत संस्था के प्रमुख स्टीफन ओब्रायन ने यमन के संकट की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों से भेंटवार्ता की। संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रवक्ता फरहान हक़ ने कहा है कि सभी संबंधित संस्थाओं ने यमन में 6 महीने के लिए स्तर तीन की अपातकाल स्थिति की घोषणा पर सहमति प्रकट की है। याद रहे यमन में दो करोड़ ग्यारह लाख लोगों को जो इस देश की आबादी का अस्सी प्रतिशत हैं, तत्काल राहत की आवश्यकता है जबकि एक करोड़ तीस लाख लोगों को खान पीने की कड़ी समस्या है और यह ऐसी स्थिति में है कि जब संयक्त राष्ट्र संघ ने घोषणा की है कि चौरान्वे लाख यमनी नागरिकों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
यमन में अपात स्थिति के तीसरे स्तर की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ एक करोड़ सत्रह लाख नागरिकों को तत्काल राहत पहुंचाने का प्रयास करेगा। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने यमन के नागरिकों की तत्काल सहायता की अपील की है जो सऊदी अरब की बमबारी और अलक़ाएदा व आईएसआईएल के आतंकवादियों की ओर से दोहरी मार झेल रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा के अनुसार यमन के 22 प्रान्तों में से 10 प्रान्तों में खाद्य सामाग्री का भारी अभाव है और स्थिति सूखे व भुखमरी जैसी हो रही है। यह सब ऐसी स्थिति में है कि यमन पर सऊदी अरब की भीषण बमबारी जारी है।