2 जुलाई 2015 - 10:28
 अमरीका: सीरिया में बफ़र ज़ोन बनाने की ज़रूरत नहीं है।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के ख़िलाफ़ गठित गठजोड़ ने कहा है कि इस वक़्त सीरिया में बफ़र ज़ोन बनाने की ज़रूरत नहीं है।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के ख़िलाफ़ गठित गठजोड़ ने कहा है कि इस वक़्त सीरिया में बफ़र ज़ोन बनाने की ज़रूरत नहीं है।
अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने वॉशिंग्टन में प्रेस कान्फ़्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सीरिया में बफ़र ज़ोन बनाने के रास्ते में कुछ मुश्किलें हैं इसके इलावा आईएसआईएल के ख़िलाफ़ गठजोड़ भी इसका समर्थन नहीं करता। अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वॉशिंग्टन को यह बात पता है कि तुर्की, सीरिया से सटी अपनी सीमा के संबंध में चिंतित है और इस बात को भी समझता है कि सीरिया के शरणार्थियों की मेज़बानी से उत्पन्न मुश्किलों का उसे सामना है।
तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता इब्राहीम कालीन ने मंगलवार को एक प्रेस कान्फ़्रेंस में कहा था कि तुर्की, बफ़र ज़ोन और उड़ान निषेध क्षेत्र बनाना चाहता है और उसने इस संदर्भ में संबंधित देशों से विचार विमर्श कर रहा है।