30 जून 2015 - 20:12
 मक्के में जहाज़ से भी महंगी है मोटरसाइकिल की सवारी।

मुसलमानों के पवित्र शहर मक्के में मोटर साइकिल की सवारी, विमान से भी मंहगी हो गई है। मक्के में 5 किलोमीटर दूरी का किराया 8000 रूपये।

मुसलमानों के पवित्र शहर मक्के में मोटर साइकिल की सवारी, विमान से भी मंहगी हो गई है।  मक्के में 5 किलोमीटर दूरी का किराया 8000 रूपये।
पवित्र रमज़ान महीने में उमरे पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए मोटरसाइकिल की सवारी बहुत महत्व रखती है।  इसका कारण यह है कि मोटरसाइकिल द्वारा तीर्थ यात्रा पर आए यात्रियों को शहर के किसी भी क्षेत्र से पवित्र स्थल मस्जिदुल हराम तक पहुंचने में आसानी होती है।
रमज़ान महीने में पवित्र शहर मक्के में उमरे पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ जाती है जिसके कारण पूरे शहर में जगह-जगह पर जाम लगा रहता है।  एसे में मोटरसाइकिल, तीर्थ यात्रियों के लिए सबसे उचित सवारी होती है। हालांकि देखने में आता है कि मोटरसाइकिल वाले तीर्थ यात्रियों की इस मजबूरी का फाय़दा उठाते हैं और किराए के रूप में उनसे मनमानी राशि प्राप्त करते हैं।
अरब न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार मोटरसाइकिल मालिकों की ओर से मांगी जाने वाली राशि न केवल बहुत अधिक होती है, बल्कि वे लोग बहुत ही लापरवाही के साथ वनवे सड़क पर बहुत ही ग़लत ढंग से मोटरसाइकिल चलाते हैं।  एसे में वे ट्रैफिक के नियमों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते।
उल्लेखनीय है कि पवित्र रमज़ान के अंतिम 10 दिनों में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री मक्के में उपस्थित होते हैं जिसके कारण अपार भीड़ हो जाती है। इस अवसर का दुरूपयोग करते हुए मोटर साईकिल मालिक मुंह मांगे किराए लेते हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 5 किलोमीटर की दूरी के लिए मोटरसाइकिल मालिक 500 सऊदी रियाल अर्थात लगभग 8 हज़ार भारतीय रुपये वसूल करते हैं।