तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईल ने इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के मूसिल शहर में मानव शरीर के अंगों को बेचने के लिए बज़ार सजाया है।
इराक़ के स्वयं सेवी बल के दियाला प्रांत के एक कमांडर की सूचना के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईल बंधकों को सलाहुद्दीन प्रांत के मूसिल शहर लेकर गये हैं, ताकि बंधकों के शरीर के अंगों का बज़ार सजाया जा सके और अच्छे दामों में बेचा जा सके।
अल-आलम नेटवर्क के अनुसार कमांडर जब्बार मअमूरी ने सोमरिया न्यूज़ चैनल से बात करते हुए बताया कि उनके पास विश्वसनीय सूत्रों से मिल रही सूचना के अनुसार आईएसआईएल स्वयं सेवी बलों की लगातार बढ़त से घबरा गये हैं जिसके कारण वे सलाहुद्दीन प्रांत के लोगों को बंधक बना रहे हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार अब बंधकों को आईएसआईएल मूसिल शहर की ओर लेकर जा रहे हैं, जहां इस आतंकवादी गुट ने मानव शरीर के अंगों को बेचने के लिए बज़ार लगाया है, जहां मानव शरीर के अंगों की तस्करी करने वाले दुनिया भर के माफिया मानव अंगों को खरीदने के लिए तैयार हैं।
मअमूरी ने बताया है कि आईएसआईएल के आतंकी जिन बंधकों को मूसिल लेकर गये हैं उनमें से अधिकतर की आयु 20 से 30 वर्ष की है ऐसे बंधकों की किडनी के अच्छे दाम मिलते हैं।
इराक़ के एक सुरक्षा सूत्र के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने अपनी आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए अब मानव अंगों की तस्करी भी शुरू कर दी है और आईएसआईएल ने मूसिल में एक अस्पताल को इस कार्य के लिए विशेष कर दिया है।