29 जून 2015 - 19:37
अफ़ग़ानी सेना पर तालेबान का हमला।

पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान आतंकियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 11 अफ़ग़ान सैनिक हताहत हुए। यह हमला ऐसी हालत में हुआ कि अफ़ग़ान सुरक्षा बल अब नेटो फ़ोर्सेज़ की मदद के बिना देश में शांति स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।

हेरात प्रांत के राज्यपाल के प्रवक्ता इहसानुल्लाह हयात ने सोमवार को ए एफ़ पी को बताया, “तालेबान ने रविवार की रात हेरात के क़रुख़ ज़िले में सैनिकों के एक कारवां पर घात लगा कर हमला किया जिसमें 11 अफ़ग़ान सैनिक हताहत हो गए। ये फ़ौजी पिक अप ट्रक पर सवार थे।”
पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान में सेना के प्रवक्ता नजीबुल्लाह नजीबी ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले में 4 सैनिक घायल भी हुए हैं।
तालेबान ने बसंत के मौसम से अफ़ग़ान सुरक्षा बलों पर हमले तेज़ कर दिए हैं।