29 जून 2015 - 19:20
 सीरिया सीमा पर तुर्की टैंकों का जमावड़ा, हमले की संभावना।

तुर्की द्वारा सीरिया की सीमा के निकट टैंकों की संख्या बढ़ाए जाने से, सीरिया में तुर्की के सैन्य हस्तक्षेप की अटकलों को बल मिल रहा है। तुर्की की सेना वहां पर सैन्य बफ़र ज़ोन बनाने की योजना रखती है।

तुर्की द्वारा सीरिया की सीमा के निकट टैंकों की संख्या बढ़ाए जाने से, सीरिया में तुर्की के सैन्य हस्तक्षेप की अटकलों को बल मिल रहा है। तुर्की की सेना वहां पर सैन्य बफ़र ज़ोन बनाने की योजना रखती है।
सोमवार को तुर्की की सैन्य टुकड़ियां तुर्की के सीमावर्ती शहर सनलीउर्फ़ा में इकट्ठा हो रही हैं।
एएफ़पी के अनुसार, तुर्की के अधिकारियों के बीच भी संभावित सैन्य हस्तक्षेप के बारे में चर्चा हुयी है।
प्रस्तावित बफ़र ज़ोन तुर्की के दक्षिणी क़स्बों कर्कामिस और ओनक्यूपिनार के बीच 110 किलोमीटर लंबे और 28 किलोमीटर चौड़े क्षेत्रफल पर होगा।
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने सीरिया के कुर्दों पर इस देश के संकट ग्रस्त उत्तरी भाग में एक राष्ट्र की स्थापना की कोशिश का आरोप लगाया है। अर्दोग़ान ने कहा है कि अंकारा अपनी सीमा के निकट इस प्रकार की स्थापना को रोकने के लिए किसी भी क़दम से पीछे नहीं हटेगा।
तुर्की के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कुर्दों पर क्षेत्र की जनसांख्यिकीय संरचना को बदलने की कार्यवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम इस संबंध में आंख नहीं बंद रख सकते।