29 जून 2015 - 09:13
 बश्शार असद की सरकार गिराने की साज़िश।

बश्शार असद की सरकार को गिराने के लिए सऊदी अरब, क़तर और तुर्की ने एक गोपनीय समझौता किया था।

बश्शार असद की सरकार को गिराने के लिए सऊदी अरब, क़तर और तुर्की ने एक गोपनीय समझौता किया था।
विकी लीक्स ने यह रहस्योद्घाटन किया है कि बश्शार असद के नेतृत्व वाली सीरिया की लोकतांत्रिक सरकार को गिराने के उद्देश्य से सऊदी अरब, क़तर और तुर्की ने एक गोपनीय समझौता किया था।
इराक़ की अन्नख़ील समाचार एजेन्सी के अनुसार विकी लीक्स के संस्थाक ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि सन 2012 में तुर्की, क़तर और सऊदी अरब के बीच बश्शार असद की सरकार को गिराने के बारे में सहमति बनी थी।  असांजे का कहना है कि इस षडयंत्र में अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस भी सम्मिलित थे।
ज्ञात रहे कि विकी लीक्स ने 19 जून को सऊदी अरब के विदेश और गृहमंत्रालय के अतिरिक्त इस देश के जासूसी विभाग से संबन्धित साठ हज़ार से अधिक प्रमाण प्रसारित किये थे।  विकी लीक्स ने वचन दिया था कि अगले कुछ सप्ताहों के दौरान वह कुछ अन्य गोपनीय प्रमाण प्रस्तुत करेगी।