29 जून 2015 - 08:33
पश्चिम देशों ने ईरान के सामने घुटने टेके: नेतनयाहू

ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने कहा है कि पश्चिमी देशों ने ईरान के सामने घुटने टेक दिए हैं।

ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने कहा है कि पश्चिमी देशों ने ईरान के सामने घुटने टेक दिए हैं।
समाचार एजेंसी इर्ना के अनुसार ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू को ईरान और गुट पांच धन एक के बीच जारी परमाणु शांति वार्ता के संबन्ध में आ रहे भयानक सपने उनका साथ नहीं छोड़ रहे हैं। वे लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी स्थिति में विश्व शक्तियों के बीच परमाणु समझौते पर होने वाले हस्ताक्षर को रोक सकें।
नेतनयाहू ने गुट पांच धन एक के बीच संभावित परमाणु समझौते पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पश्चिमी देशों ने ईरान को जो रेड लाईन दी है वे अब उससे पीछे हट रहे हैं।
प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच संभावित परमाणु समझौते के लिए बचे दो दिन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब जब परमाणु समझौते के लिए तय समय सीमा समाप्त होने वाली है तो पश्चिम, पीछे की ओर हट रहा है ताकि ईरान को बड़ी विशिष्टताएं दी जा सकें।