29 जून 2015 - 07:58
 यमन में अलक़ायदा कमांडर मारा गया।

यमन में अलक़ायदा का एक सरग़ना अयमन क़रातीस मारा गया।

यमन में अलक़ायदा का एक सरग़ना अयमन क़रातीस मारा गया।
यमनी समाचार एजेन्सी ने रिपोर्ट दी है कि सेना और स्वयंसेवी बलों ने अदन प्रांत के बसातीन क्षेत्र में अलक़ायदा के सरग़ना अयमन क़रातीस और उसके कई साथियों को मौत के घाट उतार दिया।
रिपोर्ट में बताया गया है कि आतंकी अयमन क़रातीस अलक़ायदा के आतंकियों को भारी हथियार और टैंक इत्यादि सप्लाई करता था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना और स्वयंसेवी बल अदन प्रांत से अलक़ायदा के तत्वों और इस्लाह तथा फ़रारी राष्ट्रपति मंसूर हादी के लड़ाकों को खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सेना और स्वयंसेवी बलों ने देश को आतंकी तत्वों से मुक्ति दिलाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।