28 जून 2015 - 08:19
अमरीका और इस्राईल,  सऊदी अरब के माध्यम से युद्ध कर रहे हैं।

ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर ने कहा है कि अमरीका, क्षेत्र में हमारा पड़ोसी हो गया है। उन्होंने कहा कि अमरीका और इस्राईल, सऊदी अरब के माध्यम से प्राक्सी वार लड़ रहे हैं।

ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर ने कहा है कि अमरीका, क्षेत्र में हमारा पड़ोसी हो गया है।  उन्होंने कहा कि अमरीका और इस्राईल,  सऊदी अरब के माध्यम से प्राक्सी वार लड़ रहे हैं।
ईरान के पैसिव एयर डिफेंस सिस्टम के प्रमुख ने कहा है कि इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद से हम विभिन्न क्षेत्रों में अमरीका के साथ टकराव की स्थिति में हैं।
ग़ुलाम रज़ा जलाली ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि हम यह कह सकते हैं कि इस समय अमरीकी, फ़ार्स की खाड़ी में हमारे पड़ोसी बन गए हैं।  उन्होंने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी में मौजूद अमरीकी सैन्य ठिकानों ने हमें दो प्रतिस्पर्धी शत्रुओं में परिवर्तित कर दिया है।
ईरान के पैसिव एयर डिफेंस सिस्टम के प्रमुख ने कहा कि अमरीकियों की नई नीति यह है कि अब वे क्षेत्रीय विवादों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे बल्कि यह काम वे क्षेत्र में अपने घटकों से करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि अमरीकियों के इस प्रकार के क्रियाकलापों के परिणाम, प्राक्सी वार के रूप में सामने आए हैं जो सऊदी अरब के नेतृत्व में बनने वाले गठबंधन के रूप में दिखाई दे रहे हैं।  अमरीका और इस्राईल की ओर से सऊदी अरब को इंटेलीजेन्स और सामरिक सहायता दी जा रही है जबकि सऊदी अरब यमन में युद्ध लड़ रहा है।