सीरिया में कुर्द बलों ने आईएसआईएल को कूबानी से खदेड़ दिया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार सीरिया के कुर्द बलों ने आईएसआईएल के नियंत्रण से कूबानी को मुक्त करा लिया। इसके लिए कुर्दों की आतंकवादियों के साथ कई दिनों तक भीषण झड़पें हुईं।
बताया जाता है कि आईएसआईएल के आतंकवादियों ने पिछले 24 घण्टों के दौरान कूबानी में 300 से अधिक लोगों का जनसंहार किया है। इन आतंकवादियों ने कुर्द सैन्य बलों की पोशाक पहन रखी थी।
प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना था कि कुर्द बलों की पोशाक पहने हुए आईएसआईएल के आतंकवादियों ने पहले लोगों के घरों को यह कहते हुए खटखटाया कि वे सहायता के लिए आए हैं और फिर दरवाज़े खुलते ही घर के लोगों पर उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस प्रकार आतंकवादियों ने कम से कम 300 लोगों की हत्याएं कर दीं। कुर्द अधिकारियों का कहना है कि आईएसआईएल के आतंकवादी कम से कम 50 लोगों को मानव ढाल के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।