28 जून 2015 - 08:08
 इराक़ी एयरफ़ोर्स के हमले में 61 आतंकवादी ढेर।

इराक़ की वायुसेना के आक्रमण में कम से कम 61 आतंकवादी मारे गए हैं।

इराक़ की वायुसेना के आक्रमण में कम से कम 61 आतंकवादी मारे गए हैं।
अलफ़ोरात समाचार एजेन्सी के अनुसार अलजज़ीरा व अलबादिया आपरेशन के कमांडर नासिर अलग़नाम ने बताया है कि होदैसा नगर के अस्सकरा क्षेत्र में वायुसेना के आक्रमण में आईएसआईएल के कम से कम 26 आतंकवादी मारे गए।  इस आक्रमण में आतंकवादियों के कई वाहन नष्ट हो गए।
इसी बीच इराक़ के रक्षामंत्रालय ने घोषणा की है कि इराक़ के युद्धक विमानों ने शुक्रवार को किरकूक में आईएसआईएल के आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी कि जिसमें 35 आतंकवादी मारे गए।  यह आतंकवादी एक पुलिस मुख्यालय में छिपे हुए थे।
दूसरी ओर किरकूक से कुछ दूर स्थित तूज़ क्षेत्र में एक बाज़ार में बम विस्फोट के परिणाम स्वरूप 3 लोग मारे गए और 5 अन्य घायल हो गए।
अलअंबार के फ़ल्लूजा नगर में मार्टर गोलों से किये गए आक्रमण में तीन आम लोग मारे गए जिनमें एक बच्चा भी सम्मिलित है।