अमरीका ने दावा किया है कि कुवैत, फ़्रांस और ट्यूनीशिया में होने वाले आतंकी हमलों का आपस में कोई संबंध नहीं है।
ब्रिटिश समाचार एजेन्सी, अमरीकी विदेशमंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ़्रांस, ट्यूनीशिया और कुवैत के हमलों के मध्य संबंधों का अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिला है। उधर अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता जॉन करबी ने कहा है कि इन हमलों के बारे में जांच जारी है।
उन्होंने कहा कि यह हमले निश्चित रूप से आतंकवादी हमले थे किन्तु इनके बीच संबंध के बारे में अभी तक कोई प्रमाण प्राप्त नहीं हो सका है। रिपोर्टों के अनुसार आईएसआईएल आतंकी गुट ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है।