27 जून 2015 - 09:48
सऊदी युद्धक विमानों ने यात्री विमान को सनआ हवाई अड्डे पर उतरने से रोका

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमनी प्रतिनिधि मंडल के विमान को सनआ में उतरने से रोक दिया है।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमनी प्रतिनिधि मंडल के विमान को सनआ में उतरने से रोक दिया है।
लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी युद्धक विमानों ने एक यात्री विमान को सनआ हवाई अड्डे पर उतरने से रोक दिया है। इस विमान में यमनी प्रतिनिधि मंडल सवार था और वह ओमान के अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद मसक़त से वापस आ रहा था।
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह और दक्षिणी यमन के गुटों सहित यमनी दल कई दिन पहले ओमान की राजधानी मसक़त में ओमान की मध्यस्थता में वार्ता के लिए एकत्रित हुए थे। ऐसा प्रतीत होता है कि सऊदी अरब यह वार्ता मसक़त में होने के कारण बहुत क्रोधित है।
ज्ञात रहे कि ओमान फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद का वह एक मात्र देश है जो यमन पर अतिक्रमण करने वाले सऊदी गठबंधन में शामिल नहीं है। ओमान, यमन संकट के समाधान को राजनैतिक मार्ग द्वारा हल किए जाने पर बल देता है।