27 जून 2015 - 09:36
इराक़ी एयरफ़ोर्स के हमले में दस आतंकी ढेर

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने अंबार प्रांत में आतंकी गुट आईएसआईएल के दस महत्वपूर्ण आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी है।

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने अंबार प्रांत में आतंकी गुट आईएसआईएल के दस महत्वपूर्ण आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी है।
इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि इराक़ी वायु सेना ने अंबार प्रांत में आईएसआईएल गुट के गुप्त ठिकाने पर हमला किया जिसमें इस गुट के कम से कम दस महत्वपूर्ण आतंकी मारे गये।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि सीरिया की सीमा के निकट अकाशात शहर के केन्द्र में स्थित एक घर में आईएसआईएल के आतंकी एकत्रित है। सूचना के बाद इराक़ी वायुसेना ने उस घर पर बमबारी की जिसमें कम से कम दस महत्वपूर्ण आतंकी मारे गये।