27 जून 2015 - 09:16
ज़रीफ़ न्यायपूर्ण समझौते के लिए वियाना जा रहे हैं।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि वे स्थायी और न्यायपूर्ण समझौते के लिए वियाना जा रहे हैं।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि वे स्थायी और न्यायपूर्ण समझौते के लिए वियाना जा रहे हैं।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता द्वारा देश के प्रमुख अधिकारियों के बीच मंगलवार को दिए गए महत्वपूर्ण भाषण की ओर संकेत करते हुए लिखा है कि ईरानी, सम्मानीय समझौते के इच्छुक हैं और वे अनुचित मांगों को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है कि ईरानी राष्ट्र कभी भी दबाव और ग़लत मांगों के आगे नहीं झुकेगा।
ज्ञात रहे कि ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ एक शिष्ट मंडल के साथ परमाणु वार्ता के अंतिम चरण में भाग लेने के लिए शुक्रवार की रात तेहरान से वियाना के लिए रवाना हो गए। वे शनिवार से परमाणु वार्ताकार टीम से जुड़ जाएंगे। ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम गत बुधवार से समग्र परमाणु समझौते के मसौदे के संकलन के लिए अथक प्रयास कर रही है। अमरीका के विदेश मंत्री जान केरी भी शनिवार को वियाना पहुंच जाएंगे।