26 जून 2015 - 14:10
कुवैत मस्जिद में विस्फोट की ज़िम्मेदारी आईएसआईएल ने क़ुबूल की।

आईएसआईएल ने कुवैत में शियों की मस्जिद पर किये गए आत्मघाती विस्फोट का दायित्व स्वीकार किया है।

आईएसआईएल ने कुवैत में शियों की मस्जिद पर किये गए आत्मघाती विस्फोट का दायित्व स्वीकार किया है।
आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने एक बयान जारी करके कुवैत में जुमे की नमाज़ के दौरान किये जाने वाले आत्मघाती विस्फोट की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
आईएसआईएल के बयान में कहा गया है कि कुवैत की मस्जिदे इमाम सादिक़ में उसके ही एक सदस्य ने आत्मघाती कार्यवाही की है।  आत्मघाती कार्यवाही करने वाले का नाम अबू सुलैमान अलमोवह्हिद बताया गया है।  प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि आत्मघाती, नमाज़ की अन्तिम रकत में नमाज़ में शामिल हुआ था जिसके बाद यह विस्फोट हुआ था।
राहत कार्यवाही में लगे लोगों का कहना है कि इस आत्मघाती कार्यवाही में कम से कम 13 लोग शहीद हुए हैं।