आईएसआईएल के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में ईरान निर्मित वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
आईएसआईएल ने घोषणा की है कि सीरिया और इराक़ में उसके नियंत्रण वाले क्षेत्रों में ईरान की बनी वस्तुओं को बेचा नहीं जा सकता। इस आतंकवादी गुट के अनुसार उसके नियंत्रण वाले क्षेत्रों में ईरान की बनी वस्तुओं को बेचने वाले को कठोर दंड दिया जाएगा।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएल के कमांडरों ने दुकानदारों को आदेश जारी किया है कि उनको ईरान की बनी वस्तुएं बेचने का कोई अधिकार नहीं है। मूसिल के चेंबर आफ कामर्स के एक अधिकारी ज़ैदान ने बताया है कि आईएसआईएल ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आदेश जारी किया है कि ईरान की बनी हुई वस्तुओं का यहां पर न बेचा जाए।
इस आदेश के अनुसार ईरान की बनी वस्तुओं को बेचने वाले को दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईएसआईएल की ओर से जारी इस आदेश के बावजूद इस समय मूसिल में ईरान की बनी वस्तुएं मौजूद हैं और मुझको यह ज्ञात नहीं कि वह कैसे यहां तक पहुंचीं?