इराक़ के किरकूक क्षेत्र में इराक़ी सेना की बम्बारी में आईएसआईएल के 35 आतंकी निशाना बने हैं जबकि उनका हथियारों का भंडार भी ध्वस्त हो गया।
बृहस्पतिवार की शाम किरकूक से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित तूज़ ख़ोरमातू क्षेत्र में एक गांव में आईएसआईएल के ठिकाने को इराक़ी युद्धक विमान ने निशाना बनाया। इस हमले में 25 आतंकी मारे गए और 10 घायल हो गए।
ज्ञात रहे कि किरकूक के दक्षिण पश्चिमी भाग पर जून 2014 से आईएआईएल का क़ब्ज़ा है।