यमन पर बम्बारी करके सऊदी अरब ने फिर नरसंहार किया है।
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने सअदा प्रांत के साक़ैन क्षेत्र में हमल किया जिसमें दो बच्चों और एक महिला सहित छह लोग मारे गए जबकि बरकान और अर्राबा क्षेत्रों में हुए हमलों में 9 लोग मारे गए। यमनी सूत्रों ने बताया कि सअदा शहर के हैदान क्षेत्र में युद्धक विमानों ने एक स्कूल को निशना बनाया और उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। हुदैदा प्रांत में सऊदी विमानों ने एक एयरपोर्ट तथा फ़्लोर मिल पर बम्बारी की।
दूसरी ओर राजधानी सनआ में महिलाओं ने प्रदर्शन किया तथा देश के भीतर अलक़ायदा संगठन के तत्वों और सऊदी अरब के लिए काम करने वाले एजेंटों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सऊदी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की जिसमें आम नागरिक मारे जा रहे हैं और मूल संरचनाओं को नुक़सान पहुंच रहा है। प्रदर्शनकारियों ने विश्व समुदाय पर ज़ोर दिया कि सऊदी हमले बंद करवाने के लिए कार्यवाही करे और दोषियों के ख़िलाफ़ अदालती कार्यवाही की जाए।